Friday, January 22, 2010

छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र के निधन से मेरी व्यक्तिगत क्षति : नारद राय

नारद राय ने वयोवृद्ध समाजवादी नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री जनेश्वर मिश्र के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है और इसे समाजवादी आंदोलन के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। राय ने शोक संदेश में कहा कि जनेश्वर मिश्र एक प्रखर राजनैतिक व्यक्तित्व के स्थायी तथा समाजवादी आंदोलन के पुरोधा थे। पंडितजी के निधन से मेरी व्यक्तिगत क्षति हुई है । उन्होंने कहा कि श्री मिश्र अनवरत संघर्ष का जीता जागता उदाहरण थे। सिद्धातों के प्रति समर्पित व्यक्तित्व थे। वह डा.राममनोहर लोहिया के प्रिय लोगों में से एक थे और छोटे लोहिया के रूप में जाने जाते थे। देश में विपक्ष की राजनीति में वह अग्रणी रहे और उनका योगदान देश की राजनीति में अविस्मरणीय रहेगा।

No comments:

Post a Comment